SSC Selection Post Matric 20221)दो रेलगाड़ियां एक ही समय पर दो स्टेशनों से चलना शुरू करती हैं और क्रमशः 88 km/hऔर 75 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलती हैं, तो पता चलता है कि एक रेलगाड़ी ने दूसरी रेलगाड़ी से 65 km अधिक दूरी तय की है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी (km में) कितनी है?
815
SSC Selection Post Matric 20222)280 m लंबी रेलगाड़ी, 54 km/h की चाल से चल रही है| रेलगाड़ी उसकी समान दिशा में 12 km/h की चाल से जा रहे व्यक्ति को कितने समय (सेकेंड में) में पार करेगी?
24
SSC Selection Post Matric 20223)शांत जल में एक नाव की गति 15 किमी/घंटा है और धारा की गति 3 किमी/घंटा है। यदि नाव अनुप्रवाह 36 किमी जाती है तो उसे कितना समय (घंटों में) लगेगा?
2
SSC Selection Post Matric 20224)69 किमी/घंटा की गति से चल रही 450 मीटर लंबी एक ट्रेन 3 किमी/घंटा की गति से विपरीत दिशा में चल रहे एक व्यक्ति को पार करने में कितना समय लेगी?
22.5
SSC Selection Post Matric 20225)दो व्यक्तियों A और B के बीच की दूरी 432 किमी है। वे एक दूसरे की ओर 7 : 20 घंटे पर क्रमशः 24.5 किमी/घंटा और 20.5 किमी/घंटा की गति से यात्रा करना शुरू करते हैं। वे किस समय मिले थे?
14:08 घंटा
SSC Selection Post Matric 20226)एक 200 मीटर लंबी ट्रेन एक खम्भे को 10 सेकंड में पार करती है। 250 मीटर लंबी एक अन्य ट्रेन 200 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 15 सेकंड में पार करती है। यदि दोनों ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चलती हैं, तो वे एक दूसरे को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (सेकंड में) लेंगी?
9